एसडीएम के समझाइश के बाद भी नहीं माने रजरवार के ग्रामीण

रजरवार
कोटर तहसील क्षेत्र के रजरवार में रोड खराब होने के कारण ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करने की बात करते हुए कोटर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा रोड बनवाए जाने की मांग की थी जिसके बाद रामपुर बघेलान एसडीएम सुधीर वैग जनपद सीओ अशोक तिवारी तहसीलदार सहित मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों से बात करके समझाइश देने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों की मांग थी की जब तक रोड का निर्माण नहीं कराया जाएगा।

 हम लोग कतई मानने को तैयार नहीं है और वोट का बहिष्कार ही करेंगे क्योंकि यहां पर 10 वर्षों से रोड खराब है जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों ने कहा है कि ना तो कोई जिम्मेदार अधिकारी और ना ही नेता ध्यान दिये जिसके कारण ग्रामीणों का कहना है कि जब तक रोड का निर्माण नहीं होगा तब तक हम लोग मतदान नहीं करेंगे क्योंकि यहां आए दिन लोग गिरते हैं एक्सीडेंट होते हैं उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं जाग रहे जिसके कारण परेशान है ग्रामीण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *