कलेक्टर ने दूसरे चरण के सफल निर्वाचन के लिए व्यक्त किया आभार

सिंगरौली
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। दूसरे चरण में विकासखण्ड देवसर की ग्राम पंचायतों में मतदान कराया गया। मतदान तथा मतगणना का कार्य कई केन्द्रों में देर रात तक जारी रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन मीना ने दूसरे चरण के मतदान एवं मतगणना का कार्य संपन्न होने पर आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा है कि दूसरे चरण का निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रत्याशियों तथा सबसे बढ़कर मतदाताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति कलेक्टर ने आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर ने चुनाव के दौरान कड़ा परिश्रम करके कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा में तैनात अधिकारियों तथा जवानों एवं आमजनता तक निर्वाचन संबंधी जानकारियां पहुंचाने के लिए मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *