रायपुर रेल मंडल में वाणिज्य आय के लिए गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) अनुबंधों के लिए ई-नीलामी की सुविधा

रायपुर
हमेशा गतिमान रहने वाली भारतीय रेल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।भारतीय रेल निरंतर यात्रियों एवं उपभोक्ताओं को आधुनिक और उत्कृष्ट सेवाऐं प्रदान कर रही है ।रायपुर रेल मंडल में वाणिज्य आय के लिए गैर किराया राजस्व (एनएफआर) अनुबंधों के लिए ई-नीलामी से होगी जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी साथ ही कई दिनों में होने वाले काम कुछ ही समय में आॅनलाइन होगें ।

इस नई नीति के साथ, निविदा की कठिन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है जिससे यह युवाओं को ई-नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर प्रदान करेगी। यह नीति जीवन की सुगमता को बढ़ाती है, पारदर्शिता को बढ़ावा देती है और रेलवे में डिजिटल इंडिया की पहल को शामिल करती है। ई नीलामी आईआरईपीएस के ई-नीलामी लीजिंग मॉड्यूल आईआरईपीएस डॉट जीओवी डॉट इनके माध्यम से आॅनलाइन आयोजित की जाएगी। वर्तमान ई-निविदा में भाग लेने के लिए संबंधित फील्ड यूनिट के साथ भौतिक रूप से पंजीकरण की आवश्यकता होती है। इससे शेष भारत के संभावित बोलीदाताओं के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाता है। निविदा समिति के सदस्यों की वास्तविक बैठक की आवश्यकता के कारण इसे अंतिम रूप देने में समय लगता है।

इस पोर्टल के माध्यम से भारत में कहीं भी स्थित बोलीदाता केवल एक बार पंजीकरण कर भारतीय रेलवे की किसी भी फील्ड यूनिट की नीलामी में भाग ले सकता है। इलेक्ट्रॉनिक रूप से बयाना राशि (ईएमडी) जमा करने के बाद किसी परिसंपत्ति के प्रबंधन अधिकारों के लिए दूरस्थ रूप से बोली लगाई जा सकती है। सफल बोलीदाता बहुत कम समय में आॅनलाइन और ई-मेल के माध्यम से स्वीकृति प्राप्त करने में सक्षम होंगे। वित्तीय कारोबार की आवश्यकता को छोड़कर, सभी पात्रता संबंधी मानदंड हटा दिए गए हैं। इसके अलावा, वित्तीय आवश्यकता को काफी हद तक सरल कर दिया गया है। 40 लाख रुपये तक के वार्षिक अनुबंधों के लिए कोई वित्तीय कारोबार की आवश्यकता नहीं है।

रायपुर रेल मंडल में रायपुर, दुर्ग भिलाई पावर हाउस सहित अन्य स्टेशनों हेतु इन सभी वाणिज्यिक आमदनी अनुबंध के लिए इस नए ई-नीलामी मॉड्यूल प्रणाली मे बोलीदाता को आॅनलाइन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए डिजिटल साइनिंग सर्टिफिकेट (डीएससी), आईआरईपीएस पर यदि पहले से पंजीकृत नहीं हो तो), पंजीकरण शुल्क का आॅनलाइन भुगतान – दस हजार रुपये (10,000/- रुपये), स्टेट बैंक आॅफ इंडिया में चालू खाता व इस खाते को आईआरईपीएस वैबसाइट पर लिंक करना, आईआरईपीएस में टर्न ओवर विवरण अपडेट करना आदि प्रक्रिया अनिवार्य रूप से करने की आवश्यकता है जिसके बाद ही बोली दाता ई-नीलामी में भाग ले सकेंगे। रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कार्यभार) एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पुलकित सिंघल ने बोली दाताओं से ई-नीलामी प्रणाली के जरिए भाग लेने की सलाह दी है।

रायपुर रेल मंडल में आगामी दिनों मे ई-आॅक्शन/ ई – नीलामी के माध्यम से विभिन्न गैर किराया राजस्व अनुबंध ई-आॅक्शन के माध्यम से निकाले जाएंगे।

  • पार्किंग के लिये ई-आॅक्शन
  • दुर्ग स्टेशन पर दोपहिया पार्किंग
  • दुर्ग स्टेशन पर चार पहिया पार्किंग
  • तिल्दा स्टेशन पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन पार्किंग
  • भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर दो पहिया वाहन पार्किंग
  • विज्ञापन के लिए ई-आॅक्शन
  • रायपुर, दुर्ग सहित रायपुर रेल मंडल के अन्य स्टेशनों पर विज्ञापन होर्डिंग 2715 स्क्वायर फीट एवं 1600 स्क्वायर फीट
  • एनएसजी -5 एवं एनएसजी-6 स्टेशनों पर विज्ञापन
  • भिलाई पावर हाउस सेक्टर साइड एलइडी स्क्रीन
  • रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली गाडि?ों के लोकोमोटिव में विज्ञापन ब्रांडिंग
  • दुर्ग -नौतनवा एवं दुर्ग – अजमेर ट्रेन में यात्री कोच पर विनाइल रैपिंग विज्ञापन का ई-आॅक्शन
  • पे एंड यूज टॉयलेट के लिये ई-आॅक्शन
  • दुर्ग एवं भिलाई पावर हाउस स्टेशनों पर पे एंड यूज टॉयलेट का ई-आॅक्शन
  • पार्सल एवं लीजिंग के लिये ई-आॅक्शन
  • दुर्ग- भोपाल-अमरकंटक, रायपुर -विशाखापट्टनम एवं दुर्ग- पुरी ट्रेनों में पार्सल एवं लीजिंग की सुविधा का ई-आॅक्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *