आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों सहित 3 की मौत, 29 बकरे व बकरियां भी मरी

कोरिया/बालोद
राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को एकाएक मौसम बदल जाने की वजह से तेज आंधी, तूफान और गरज के साथ वर्षा हुई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। वहीं बालोद में 28 व कोरिया में 1 बकरे व बकरियों की मौत हो गई।

कोरिया में बुधवार शाम को अचानक ही तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू गई। जनकपुर क्षेत्र के जैती गांव के दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस दौरान घर के अंदर खेल रहे उकेश बर्मन (12) पुत्र चरकू बर्मन और मुस्कान बर्मन (5) पुत्री लवकेश बर्मन की मौत हो गई। मुस्कान कुछ दिन पहले ही लाखन टोला से अपनी बुआ के यहां जैती आई थी। परिजन हादसे के बाद बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दो बच्चों की मौत से परिवार के साथ ही गांव में भी मातम का माहौल है।

वहीं एक अन्य हादसा मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बिहारपुर में भी हुआ है जहां एक ग्रामीण बारिश में अपने कच्चे मकान की छत ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ा था। उसे ठीक करने के बाद जैसे ही सीढि?ों से नीचे उतरा अचानक से आकाशीय बिजली गिर पड़ी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट में आकर एक बकरी भी मर गई।

दूसरी ओर बालोद के डौंडीलोहारा नगर के टिकरापारा में छाटा तालाब के पास आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान पीपल के पेड़ के नीचे बकरे-बकरियां खड़े थे। बिजली गिरने से वहां आग लग गई और चपेट में आकर 28 बकरे-बकरियों की मौत हो गई। हादसे के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा चरवाहा भुरू यादव बाल-बाल बच गया। वह बकरियों को चराने के लिए लेकर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *