CM सपरिवार तीन दिन के लिए कान्हा पहुंचे

बालाघाट
  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान शुक्रवार को कान्हा पहुंचे। वे यहां पर परिवार के साथ प्रकृति के सुरम्य वातावरण के बीच तीन दिन बिताएंगे। कान्हा के मुक्की गेट से वह उद्यान की सैर कर बाघों का दीदार करेंगे। सीएम बालाघाट के बैहर में बिरवा हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर से पहुंचे। यहां उनका मंत्री रामकिशोर कावरे,पूर्व बैहर विधायक भगत नेताम ने स्वागत किया। प्रशासनिक अमले ने उनके सैर की पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा कारणों से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पर्यटन विकास की संभावनाओं को विकसित करने रोजगार के अवसर बढ़ाने केंद्रों का सीएम निरीक्षण करेंगे। जहरीली गैस के रिसाव से पांच युवकों की मौत को लेकर शोक संवेदना जताने बिरसा के भूतना कुदान गांव जाने की बात भी कही जा रही है।

परिवार के साथ तीन दिन का निजी कार्यक्रम तय कर मुख्यमंत्री कान्हा के मुक्की पहुंच रहे हैं। यहां वे मुक्की में स्थित होटल ताज में रुक रहे हैं। जहां से वे स्वजनों के साथ मुक्की गेट से शाम की सफारी करेंगे। सुरक्षा कारणों से यहां बल तैनात किया गया है। वहीं बैगा हाट में खास तैयारियां की गई हैं।

पर्यटन विकास केंद्रों में पहुुंच सकते हैं सीएम

बालाघाट प्रवास के दौरान सीएम कान्हा की सैर के साथ ही यहां बैहर में सामुदायिक सुविधा केंद्र में बांस की कलाकृति भी देखेंगे।इसके साथ ही उनके स्वजन बैगा हाट में पहुंचकर इसकी सैर करेंगे। यहां मौजूदा मनोरंजन के इंतजामों दुरुस्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *