उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एनसीटीई से एप्रूव बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएलएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया आयोजित

भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एनसीटीई से एप्रूव बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएलएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। कल उक्त कोर्स में प्रवेश देने विभाग आज सीटों का अलॉटमेंट करेगा। विभाग ने नोटिस जारी किया है कि विद्यार्थी और कॉलेज लगातार एडमिशन पोर्टल को चैक करते रहें।

 किसी भी समस्या के कारण एसएमएस या ईमेल प्राप्त नहीं होता है, तो इसके लिए विभाग और एमपी आॅनलाइन जिम्मेदार नहीं होगा। सीट अलॉटमेंट लेटर एडमिशन पोर्टल से डाउनलोड कर संबंधित कॉलेज में 13 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा। फीस का भुगतान आॅनलाइन माध्यम से ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *