ईडी की टीम ने पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर की छापेमारी
भोपाल
पीपुल्स ग्रुप के भोपाल में स्थित ठिकानों पर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे ईडी की मुंबई से 50 गाड़ियों में टीम भोपाल पहुंची और ग्रुप के पांच ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। राजभवन के सामने पीपुल्स अखबार का दफ्तर है। इसके साथ अयोध्या नगर वायपास रोड स्थित पीपुल्स अस्पताल, कालेज में भी ईडी की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विदेशी फंडिंग की शिकायत मिलने के बाद ईडी द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।
