मुख्यमंत्री चौहान से सुभाष मंच हरदा के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सुभाष मंच हरदा के संस्थापक गोरी शंकर मुकाती और अर्जुन सारंग ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने सुभाष मंच द्वारा आत्म-निर्भर कृषक आत्म-निर्भर कृषि के पवित्र ध्येय के लिए 10 करोड़ पौधे लगाने के संकल्प की सराहना की। मुख्यमंत्री चौहान ने सुभाष मंच को 5 जून को पर्यावरण दिवस पर 20 लाख पौधे लगाने की पहल के लिए शुभकामनाएँ दी।

उल्लेखनीय है कि सुभाष मंच की खण्डवा, देवास, सीहोर, होशंगाबाद में अनुपयोगी भूमि पर 4 करोड़ पौधे लगाने की परिकल्पना है। मंच द्वारा वृक्षारोपण के लिए नदी बचाओ-समृद्धि लाओ, मेढ़ भी और फसल भी, आँगन धन जैसी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *