संजय गांधी ताप विद्युत गृह की यूनिट-4 का होगा उन्नयन

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने जानकारी दी है कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की इकाई क्रमांक-4 के पुराने कंट्रोल एवं इन्स्ट्रूमेंट सिस्टम तथा फ्लेम स्केनर का उन्नयन किया जाएगा। इस कार्य की अनुमानित लागत 24 करोड़ 13 लाख रूपए है।

तोमर ने बताया है कि इस यूनिट की स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी। इसके कंट्रोल एवं इन्स्ट्रूमेंट सिस्टम तथा फ्लेम स्केनर पुराने हो चुके हैं, जिससे सुचारू कार्य में कठिनाई आ रही है। इनके उन्नयन से सभी प्रकार के पैरामीटर्स के माप एवं रिकॉर्डिंग में सुविधा होगी। वाल्व, मोटर एवं पम्प का संचालन सुरक्षित और तीव्र होगा। ऑटोलूप, जो किसी भी पैरामीटर को नियंत्रित करने के लिये अति-आवश्यक होता है, वह अधिक स्थायी हो जाएगा। नये प्रस्तावित कंट्रोल एवं इन्स्ट्रूमेंट सिस्टम के एक मंच में आने से कलपुर्जों के रख-रखाव और संधारण में आसानी होगी। यूनिट बंद होने अथवा किसी दुर्घटना के होने पर उसका परीक्षण करना और सही कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *