शहर में कोरोना के 6 नए केस मिले,एक्टिव संख्या 33 पहुंची

भोपाल  
शहर में कोरोन के नए केस का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6 नए केस मिले हैं। हालांकि इनमें से एक भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। ऐसे में इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 859 संदिग्ध मरीजों के कोरोना सैंपल की जांच के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है।

2 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती, 31 होम आइसोलेशन
इसके साथ ही अब शहर में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 33 पर पहुंच गई है। इनमें से 2 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 31 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं प्रदेश में कुल 36 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। 10735 मरीजों के सैंपल की जांच के बाद यह मरीज मिले हैं। भोपाल और ग्वालियर में 6-6 मरीज, गुना में 5, निवाड़ी और रायसेन में 4-4 मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *