केबिनेट को भेजेंगे बीयर पर आयात शुल्क घटाने संबंधी प्रस्ताव : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मंत्री-समूह ने तय किया है कि बीयर पर आयात शुल्क घटाने संबंधी सहमति पर प्रस्ताव तैयार कर केबिनेट को भेजा जायेगा। बैठक में आबकारी और वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा और नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

मंत्रालय में गुरूवार को आबकारी व्यवस्था 2022-23 के लिये गठित मंत्री-समूह की बैठक डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। आबकारी नीति पर मंगलवार को हुई चर्चा पर पुन: चर्चा कर प्रस्ताव केबिनेट को भेजने का निर्णय लिया गया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि मंत्री-समूह ने बीयर पर आयात शुल्क प्रति बल्क लीटर 30 रूपये से घटाकर 20 रूपये करने, वाइन पर भी आयात शुल्क को 10 रूपये प्रति प्रूफ लीटर से घटाकर 5 रूपये प्रति प्रूफ लीटर करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश प्रमुख सचिव आबकारी श्रीमती दीपाली रस्तोगी को दिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *