एलन मस्क को गडकरी ने दिया नया ऑफर, अब भारत में बनेगी टेस्ला गाड़ियां?

नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगर अमेरिका स्थित इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने वाली कंपनी टेस्ला भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाती है, तो इससे कंपनी को भी फायदा होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश में सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत, पेट्रोल गाड़ियों की कीमत से कम होगी। उन्होंने कहा, ''टेस्ला अगर भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाएगी करेगी तो उनका भी फायदा होगा।'' गडकरी ने इससे पहले 26 अप्रैल को कहा था कि अगर टेस्ला भारत में अपने ईवी का विनिर्माण करने को तैयार है तो ''कोई समस्या नहीं है'', लेकिन कंपनी को चीन से कारों का आयात नहीं करना चाहिए।

उन्होंने रायसीना डायलॉग में कहा था, ''अगर एलन मस्क (टेस्ला के सीईओ) भारत में गाड़ी बनाने के लिए तैयार हैं, तो कोई समस्या नहीं है … भारत आओ, निर्माण शुरू करो, भारत एक बड़ा बाजार है, वे भारत से एक्सपोर्ट कर सकते हैं।'' पिछले साल हैवी इंडस्ट्री मनिस्ट्री ने टेस्ला से कहा था कि सरकार द्वारा किसी भी कर रियायत पर विचार करने से पहले जरूरी है कि कंपनी भारत में अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रोडेक्शन शुरू करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *