अक्षय तृतीया के पावन पर्व खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट

बडकोट
 चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थधाम यमुनोत्री के कपाट 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व खुलेंगे। कपाट 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्वालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व मां यमुना की डोली सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली से यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करेगी।

मां यमुना की डोली विदा करने के लिए उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी यमुनोत्री धाम तक छोडऩे जाएगी। मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि खरशाली में मां यमुना की विदाई व यमुनोत्री में पहुंचने की स्वागत की तैयारिया शुरू हो गई है। खरशाली गांव में स्थित यमुना मंदिर परिसर मे कपाट खोलने की तिथि तय की गई।

इस मौके सुरेश उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, लखन प्रसाद, दुर्गेश उनियाल आदि मौजूद थे। बता दें, भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 बजे वृष लग्न में खोले जाएंगे। इसके बाद आराध्य की 6 माह की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से 2 मई को अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *