मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. सावंत को गोवा का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोवा में मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद प्रसाद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. सावंत और साथी मंत्रीगण को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि डॉ. सावंत के नेतृत्व और सक्षम टीम के साथियों के सहयोग से गोवा विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा। उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति आपके संकल्प एवं समर्पण का पूरा लाभ राज्य को प्राप्त होगा।
