ऐशबाग गिरफ्तार चारों आतंकियों को कोर्ट ने 8 अप्रैल तक भेजा जेल

भोपाल
 भोपाल के ऐशबाग इलाके में 14 दिन पहले गिरफ्तार किए गए जमात उल मुजाहिदीन के चार आतंकियों को सोमवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। चारों आतंकियों को आठ अप्रैल तक जेल भेजा गया है। उनकी 14 दिन की रिमांड आज ही पूरी हो गई। बता दें 14 मार्च को एमपी एटीएस ने जमात उल मुजाहिदीन के चार आतंकियों को ऐशबाग इलाके से गिरफ्तार किया गया था। आतंकियों के पास से जिहादी साहित्य और मोबाइल बरामद किए गए थे। यह किराये से नायाब जहां नाम की विधवा महिला के मकान में बिना किसी पहचान पत्र के रह रहे थे। एटीएस ने उनके दो मददगार उस्मान और शहबान को भी गिरफ्तार किया था। इसमें से शहबान जेल जा चुका है और उस्‍मान और चारों आतंकियों को आमने -सामने बैठाकर पुलिस उनसे पूछताछ की है। इस पूछताछ के दौरान नया कुछ सामने नहीं आया है, बस इतना पता चल पाया है कि आतंकियों ने मंत्रालय, भारत भवन और विधानसभा की रैकी की थी। अभी यह पता नहीं चल पाया है, आखिरकार उन्होंने यह रैकी क्यों की गई होगी।

बंगाल से भी हुई थी गिरफ्तारी

इन आतंकियों ने अवैध रूप से घुसपैठ की थी। उनका एक मददगार बंगाल में भी रफीक नाम का पकड़ा गया था। एटीएस उससे भी पूछताछ लिए बंगाल से लेकर आई थी। आतंकी और मददगार के सामने बैठकर पूछताछ की गई है। 14 दिन की पूछताछ में एटीएस उन लोगों को नहीं पकड़ पाई है। जिनका इन आतंकियों से मिलना जुलना किया था। आतंकियों ने पूछताछ में बताया था कि वह सिर्फ अपने संगठन का विस्तार करना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *