बूथों पर लंबी-लंबी कतारें, अयोध्या में साधु-संतों ने डाला वोट

 नई दिल्ली

उत्तर विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर अब से कुछ देर में मतदान शुरू हो गया। 5वें चरण के चुनाव में प्रदेश के कई दिग्गजों की अग्निपरीक्षा होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं तो इलाहाबाद पश्चिम से प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मनकापुर सु. सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री चुनाव लड़ रहे हैं। इसी क्रम में प्रतापगढ़ सीट से कांग्रेस की प्रवक्ता आराधना मिश्रा मोना, कुण्डा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष व चर्चित नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, प्रतापगढ़ सदर से अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अमेठी से डॉ.संजय सिंह, बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल.पुनिया के बेटे तनुज पुनिया, मंझनपुर सीट से सपा के इन्द्रजीत सरोज और करछना से सपा के उज्जवल रमण सिंह के भी भाग्य का फैसला रविवार को ही होगा।
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है।  इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी और दस्यु सरगना ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल का बयान आया है। उनका कहना है कि मेरे पिता डाकू थे तो इसमें मेरी क्या गलती है। 2005 से मैं लोगों की भलाई के लिए काम कर रहा हूं। अगर सूबे में हमारी सरकार बनती है तो हम यहां के आदिवासी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की केंद्र सरकार से मांग करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *