अमिताभ बच्चन के साथ काम करना सपने की तरह: प्रभास

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रभास जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मल्टी लैंग्वेज में रिलीज होने वाली इस साइंस-फिक्शन का अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। शूटिंग के पहले दिन शनिवार को अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए प्रभास के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकार बताया। वहीं प्रभास ने लिखा कि, लेजेंड्री अमिताभ बच्चन के साथ काम करना मेरे लिए किसी सपने की तरह है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, पहला दिन-पहला शॉट पहली फिल्म बाहुबली प्रभास के साथ उनका आॅरा, उनकी प्रतिभा और उनकी विनम्रता का साथ पाना बहुत सम्मान की बात है। सीखने के लिए आत्मसात करना। प्रभास ने भी बिग बी की थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, "यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म का पहला शॉट लेजेंड्री अमिताभ बच्चन सर के साथ! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। इसका पहला शेड्यूल पिछले साल दिसंबर में शूट हो चुका है। डायरेक्टर नाग अश्विन की इस फिल्म में अमिताभ और प्रभास के साथ ही दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। हैदराबाद में दीपिका, प्रभास के साथ अपना हिस्सा शूट कर चुकी हैं। दीपिका और अमिताभ का लुक क्या होने वाला है, ये अभी तक रिवील नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *