डस्टबिन में आग लगाने वालो को जिंदा रहने का हक़ नहीं – सांसद जनार्दन मिश्रा

रीवा

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा है कि स्वच्छता में बाधा डालने वालों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने ऐसे लोगों को फांसी देने की बात कही। सांसद शनिवार को इंदौर में गोबर धन CNG प्लांट के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद रीवा नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को मकानों की चाबी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपते हुए मिश्रा ने कहा कि अकेले नगर निगम, सरकार, सांसद या विधायक के भरोसे स्वच्छता नहीं हो सकती। कुछ दिन पहले रीवा में डस्टबिन जला दिए गए। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें फांसी दे देना चाहिए। सरकार के काम और स्वच्छता के काम में बाधा डालने वालों को जिंदा रहने का बिलकुल अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *