संगठन की असली ताकत यही पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं: कमलनाथ

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज रीवा के मनगवां में  बूथ, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों कहा कि संगठन की असली ताकत यही पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं। विंध्य में पिछली बार सीटें कम आई थी, इस बार अभी से जुट जाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता यदि जुट जाएं तो रीवा जिले की हर सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सकती है। यह बात उन्होंने बूथ मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों की बैठक में कही। कमलनाथ ने रीवा जिले से बूथ, मंडलम और सेक्टर पदाधिकारियों की सीधे संवाद करने की शुरूआत की है। नाथ ने मनगवां पहुंचकर सबसे पहले बैठक की।

व्यापमं का नाम बदलकर नए फर्जीवाड़े की तैयारी
व्यापमं का नाम बदलने को लेकर कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार नया फर्जीवाड़ा करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ भी कर ले लेकिन व्यापमं का दाग कभी धुलने वाला नहीं है। व्यापमं घोटाले ने हजारों लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया, सैकड़ों बेगुनाहों की मौत हुई, जिसे यहां की जनता आज तक नहीं भूली है। लाखों युवाओं का हक मारकर इस महाघोटाले को अंजाम दिया गया और इसके दोषी अभी भी बाहर घूम रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *