कर्नाटक ने सरकार सभी स्कूलों में भी हिजाब पर लगा प्रतिबंध
बेंगलुरु
कर्नाटक के अल्पसंख्यक स्कूलों में भी हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य की बोम्मई सरकार ने गुरुवार को इसको लेकर आदेश जारी किए हैं। राज्य के मौलाना आजाद मॉडल अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों सहित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हिजाब पहनने से रोक दिया गया है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, हज और वक्फ विभाग के सचिव मेजर मणिवन्नन पी ने इससे संबंधित आदेश जारी किए हैं। विभाग ने अपने आदेश में कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का जिक्र किया है जिसमें छात्र-छात्राओं को कक्षा के भीतर भगवा शॉल, स्कार्फ और हिजाब पहनने से रोक दिया गया है।
आदेश में कहा गया है, "हाईकोर्ट का उपरोक्त आदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले आवासीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, मौलाना आजाद आदर्श अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों पर भी लागू है। मौलाना आज़ाद मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूल और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों और कॉलेजों के क्लास में भगवा शॉल, स्कार्फ और हिजाब पहनना प्रतिबंधित है।"
