छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर का 26 से नियमित परिचालन
रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 18237/ 18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एवं 08210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन का परिचालन 26 फरवरी से प्रतिदिन किया जाएगा।
वर्तमान में 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार), 18238 अमृतसर-बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में चार दिन (गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) तथा 08210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन का परिचालन सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार ) को किया जा रहा था।
