आईजी विवेकानंद सिन्हा को प्रमोशन,4 अन्य पुलिस अफसरों के तबादले

रायपुर
आईजी दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा को सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर एडीजी के रूप में राज्य सरकार ने प्रमोशन दिया है। 1996 बैच के आईपीएस विवेकानंद सिन्हा फिलहार दुर्ग आईजी बने रहेंगे। इस संबंध में गृह(पुलिस)विभाग के उप सचिव मुकंद गजभिये ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं चार पुलिस अफसरों का तबादला भी हुआ है. धमेन्द्र कुमार छवई प्रभारी  सेनानी,16 वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर से सेनानी 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग,उमेश चौधरी प्रभारी सेनानी22 वीं वाहिनी छसबल भीरावाही कांकेर संबद्ध कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक रायपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर,चैनदास टंडन सेनानी 17  वीं वाहिनी छसबल कबीरधाम से पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन बिलासपुर तथा सुरजन राम भगत उप सेनानी 20 वीं वाहिनी छसबल महासमुंद से सेनानी 22 वीं वाहिनी छसबल भीरावाही कांकेर में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *