5 फरवरी तक बढ़ा बूथ विस्तारक अभियान, भाजपा की शक्ति को बढ़ाने का काम करें: शर्मा

ग्वालियर
भाजपा की बूथ विस्तारक योजना महाभियान महत्वपूर्ण है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा तथा पंचायत एवं नगरीय निकाय संस्थाओं पर संगठन की मजबूती के लिए अभियान को गति प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रविवार को शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 70 के बूथ समिति की बैठक में कही। इससे पहले शर्मा ने 1.30 बजे सीपी कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में पहुंचकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया।

प्रदेश भाजपा द्वारा बूथ को सक्षम, स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया बूथ विस्तारक अभियान पांच फरवरी तक के लिए बढ़ाया गया है। इस अभियान की समय अवधि बढ़ाने को लेकर प्रदेश के शीर्ष नेताओं के बीच मंथन चला। इस अभियान का समय बढ़ाने की डिमांड संगठन को कई जिलों के मंडल अध्यक्षों की ओर से आई थी।

भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान का आज अंतिम दिन था। बीस जनवरी से शुरू हुए अभियान में पार्टी के पन्ना समिति और पन्ना प्रभारी व बूथ अध्यक्ष, महामंत्री तक पहुंचने के लिए संगठन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा व प्रकोष्ठ अध्यक्षों तक की ड्यूटी लगाई थी। इसका असर सकारात्मक रूप में सामने आया है और पार्टी उन क्षेत्रों में भी लोगों में अपनी पैठ मजबूत बनाने में कामयाब हुई है जहां भाजपा को कम वोट मिलते रहे हैं और लोग भाजपा नेताओं से संवाद नहीं करते थे। अब इसी को देखते हुए 65 हजार बूथों में से शेष रह जाने वाले बूथों तक पहुंचने के लिए मंडल अध्यक्षों की ओर से अभियान का समय बढ़ाने का आग्रह किया गया था। उज्जैन में प्रदेश शर्मा इसके संकेत भी दे चुके थे। इसके बाद आज ग्वालियर में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अभियान अवधि बढ़ाने का ऐलान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *