राहुल गांधी से मिलने के बाद नाथ चुनावी राज्यों में देंगे वक्त

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ अब चुनावी राज्यों के लिए भी अपना वक्त देंगे। हालांकि वे चुनाव प्रचार में नजर नहीं आएंगे, लेकिन इन चुनावों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इन चुनावों का मैनेजमेंट और नाराज नेताओं को मनाने का काम कमलनाथ के जिम्मे किया गया है।

कमलनाथ की शनिवार को राहुल गांधी से लंबी मुलाकात हुई। बताया जाता है कि करीब एक घंटे चली मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच में पांच राज्यों में हो रहे चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस पंजाब और उत्तरखंड के नेताओं के बीच में कमलनाथ को सक्रिय रखेगी, ताकि चुनाव के बीच नाराज नेताओं को मनाया जा सके। वहीं उत्तर प्रदेश में चुनावी नतीजों के बाद कमलनाथ को सक्रिय रहने के लिए संकेत दिए गए है। यहां पर कांग्रेस यह मान कर चल रही है कि उसकी स्थिति पिछले कुछ चुनावों से बेहतर हुई है, इसलिए बिना उसके सरकार बनाना आसान नहीं होगा। गोवा के नेताओं से भी इस दौरान कमलनाथ लगातार संपर्क में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *