आबकारी विभाग की टीम ने दी दबिश, महुआ लाहन किया जब्त
कटनी
अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण पर रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 3 द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी आबकारी उड़नदस्ता बी टीम आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उईके नेतृत्व में गई। टीम ने कटंगीखुर्द, भगनवारा, बिचपुरा में दबिश देकर 270 किलोग्राम महुआ लाहन (लगभग 67 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा) और 15 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा के कुल 6 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किए। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर उसे नष्ट किया गया। जब्त किए गए लाहन व मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 15750 रूपये हैं।
