‘विक्रम वेधा’ का दूसरा शूटिंग शेड्यूल पूरा
सैफ अली खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक के दूसरे शूटिंग शेड्यूल को लखनऊ में पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी मेकर्स ने फिल्म के सेट से सैफ की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। सैफ ने लखनऊ में 19 दिन शूटिंग की है। पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सैफ के साथ ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।
