अमिताभ बच्चन के पहले शॉट के लिए प्रभास ने दिया क्लैप, दीपिका पादुकोण भी आएंगी नजर

पिछले काफी समय से नाग अश्विन के डायेरक्शन में बनने वाली फिल्म काफी चर्चा में है। इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसे बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन भी हैदराबाद पहुंच चुके हैं और वह रामोजी फिल्म सिटी में नाग अश्विन के साथ कुछ जरूरी सीन शूट कर रहे हैं।

अमितबा बच्चन के पहले सीन के शूट के लिए सुपरस्टार प्रभास ने क्लैप दिया। प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर की है और लिखा, 'इस गुरु पूर्णिमा के मौके पर इंडियन सिनेमा के गुरु को क्लैप देना मेरे लिए सम्मान की बात है। अब यह फिल्म शुरू हो गई है।' देखें, प्रभास का पोस्ट:

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास अब पूजा हेगड़े के साथ अगली फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा प्रभास ओम राउत के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह शाहरुख के साथ 'पठान', रितिक रोशन के साथ 'फाइटर', अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के अलावा शकुन बत्रा की एक फिल्म में भी काम कर रही हैं। दीपिका जल्द ही रणवीर सिंह के साथ कबीर खान की फिल्म '83' में भी नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन के बात करें तो वह अब 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे' और 'गुडबाय' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
तो प्रभास के साथ फिल्‍म कर सबसे महंगी ऐक्‍ट्रेस बन जाएंगी दीपिका पादुकोण? ले रही हैं इतने पैसे
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *