मुख्यमंत्री चौहान ने कवि, गीतकार अनिल गोयल के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के वरिष्ठ पत्रकार कमल गोयल के भाई साहित्यकार, फिल्मकार अनिल गोयल के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

अनिल गोयल भोपाल में निवास करते थे। गीतकार, कवि अनिल गोयल की माँ पर केन्द्रित काव्य रचनाएँ उनकी पहचान थी। वे श्रेष्ठ प्रदर्शनी संयोजक भी थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *