मुख्यमंत्री चौहान ने भगवत शरण माथुर के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवत शरण माथुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि "राष्ट्र और समाज की सेवा एवं उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले तपस्वी, श्रद्धेय भगवत शरण माथुर जी के रूप में आज हम सबने एक अनमोल रत्न को खो दिया। वे अपने पुनीत विचारों एवं कार्यों के माध्यम से सर्वदा हमारे हृदय में रहेंगे।" मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से पुण्य-आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। भगवत शरण माथुर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *