दिल्ली में अब गाड़ी के साथ हाथों-हाथ मिलेगी RC, नहीं लगाने होंगे आरटीओ के चक्कर
नई दिल्ली
दिल्ली में अब गाड़ी खरीदने वालों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा और न ही आरटीओ के चक्कर लगाने होंगे। दिल्ली में वाहन डीलर अब अपने ग्राहकों को हाथों- हाथ गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दे रहे हैं। दिल्ली में वाहन डीलरों ने ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मुहैया कराने की सुविधा शुरू की है।
दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत ने वाहन शोरूम का जायजा लिया और ऑन-स्पॉट वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के फायदों के बारे में बताया। बता दें कि नए आरसी को काफी हाई टेक बनाया गया है। नए आरसी में पुराने चिप को हटाकर एक होलोग्राम दिया गया है। होलोग्राम के वजह से फर्जी तरीके से जाली आरसी बनवाने की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। नए आरसी में QR कोड भी दिया गया है जिसे स्कैन कर के वाहन चालक और उसके वाहन से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जा सकती है।
दिल्ली में अब गाड़ी के साथ हाथों-हाथ मिलेगी RC, नहीं लगाने होंगे आरटीओ के चक्कर कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली में नए आरसी को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 17 मार्च 2021 को लॉन्च किया गया था। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के दौरान 1.4 लाख से ज्यादा वाहन चालकों को हाथों-हाथ आरसी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वे दिल्लीवासियों को सर्वश्रेष्ठ परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
