भाजपा का पुजारियों को वेतन देने की मांग को लेकर सीएम के आवास पर प्रदर्शन

नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली के मंदिरों में पुजारियों को वेतन देने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाई बैरिकैडिंग को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़े। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब के दौरे पर हैं। गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी को बैरिकेड के पार करा दिया। इसके बाद वह पुलिस की तरफ पहुंच गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *