अब हैदराबाद में सामने आए ओमिक्रोन के दो मामले

नई दिल्ली
कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन देश में तेजी से अपनै पैर पसार रहा है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया है। हैदराबाद में दो विदेशी ओमिक्रोन से संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में एक केन्या और एक सोमालिया का नागरिक है। केन्या और सोमालिया नॉन रिस्क देशों में शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों यात्री 12 दिसंबर को हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। संक्रमितों में केन्या की 24 वर्षीय युवती और सोमालिया का 23 वर्षीय युवक है।

देशभर में ओमिक्रोन के 63 मामले
तेलंगाना में ओमिक्रोन के मरीजों के मिलने के बाद देश में इसके कुल मामलों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इससे पहले कल यानी मंगलवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 8 नए मामले सामने आए थे। ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 28 मामले हैं।

77 देशों में ओमिक्रोन के मामले
ओमिक्रोन के 77 देशों में मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अढानम घेब्रेयेसस ने कहा कि 77 देशों में ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के इससे भी अधिक देशों में इसके मामले हैं। अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। ओमिक्रोन जितनी तेजी से फैल रहा है, उस तेजी से अभी तक कोई स्ट्रैन नहीं फैला है।

देशभर में कोरोना के 6,984 नए मरीज मिले
वही, देशभर में कोरोना के 6,984 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 8,168 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीस, इस दौरान कोरोना संक्रमण से 247 लोगों की जान भी गई है। देश में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 87,562 है। अब तक तीन करोड़ 41 लाख 46 हजार 931 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि कुल 4 लाख 76 हजार 135 लोगों की मौत भी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *