‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई देंगे
‘ब्रह्मास्त्र’ मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। फैंस का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अयान मुखर्जी इस फिल्म पर पिछले दो सालों से काम कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म की पहली झलक जल्द ही सामने आने वाली है। इससे पहले आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी अमृतसर पहुंचे। यहां गोल्ड टेंपल में जाकर मत्था टेका।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अमृतसर टूर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वो गोल्डन टेंपल के बाहर खड़े हो कर कुछ फोटोज क्लिक कराई हैं। एक्ट्रेस ने लाइट ग्रीन कलर की सूट पहन रखी हैं। सिर पर दुपट्टा लपेटा हुआ है। वहीं अयान मुखर्जी ने माथे पर केसरी रूमाल बांध रखा है। आलिया ने तस्वीर शेयर करके लिखा है, 'आशीर्वाद .. आभार .. प्रकाश।'
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से रुकी पड़ी थी। जिसकी वजह से ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज डेट भी बार-बार आगे बढ़ाई जा रही थी। मेकर्स ने कई बार इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं होने के कारण डेट को पोस्टपोन किया गया। लेकिन अब फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, '9 सितंबर 2022 को ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
अयान मुखर्जी की यह फिल्म 3 डी में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में मूवी रिलीज होगी। स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय नजर आने वाले हैं। फिल्म करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।
