पंजाबी गायक बूटा मोहम्मद ने सुबह BJP ज्‍वॉइन की, शाम को अमरिंदर संग खिंचाई फोटो

लुधियाना
पंजाबी लोक गायक बूटा मोहम्मद ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में मंगलवार सुबह लुधियाना में भाजपा ज्‍वॉइन की, उसके बाद शाम को उन्‍हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चंडीगढ़ में देखा गया, जिससे विवाद शुरू हो गया। बूटा मोहम्मद को कैप्टन अमरिंदर सिंह से एक सिरोपा (पार्टी का मफलर) लेते देखा गया। वहीं, पंजाब लोक कांग्रेस ने भी अमरिंदर सिंह के साथ मोहम्मद की तस्वीरें साझा कीं। इससे कई भाजपाई नेता परेशान हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *