एडिलेड टेस्ट: इंग्लैंड ने घोषित की 12 सदस्यीय टीम, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी
नई दिल्ली
एडिलेड में होने वाले एशेज सीरीज के दूसरे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्लेइंग इलेवन की घोषणा करने के कुछ समय बाद इंग्लैंड ने भी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जो रूट की अगुवाई वाली इस टीम से तेज गेंदबाज मार्क वुड बाहर हो गए हैं, जबकि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गज गेंदबाजों की वापसी हुई है। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच 16 दिसंबर से शुरू होना है, जो कि पिंक बॉल से खेला जाएगा।
