लखीमपुर कांड: अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे सपा और कांग्रेस के विधायक
लखनऊ
यूपी विधानमंडल के तीन दिन के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। सदन में सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रस्ताव रखा। कुन्नूर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत, दुर्घटना में मारे गए अन्य सैन्य अधिकारियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर को श्रद्धांजलि दी गई। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लखीमपुर हिंसा पर आई एसआईटी रिपोर्ट को लेकर हंगामा शुरू हो गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और सपा के विधायक धरने पर बैठ गए।
