वैक्सीन की सुरक्षा के लिए कोल्ड चेन हैंडलरों को प्रशिक्षण
बेमेतरा
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ई-विन कार्यक्रम (इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) के तहत जिले के कोल्ड चेन हैंडलर को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आज जिला टीकाकरण अधिकारी की अध्यक्षता में यूएनडीपी के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें वैक्सीन के रखरखाव, तापमान निगरानी, वैक्सीन स्टॉक, वैक्सीन वेस्टेज रोकने आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।
उक्त प्रशिक्षण में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली समस्त वैक्सीन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान दी गई। साथ ही वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक की आॅनलाईन एन्ट्री ईविन के नये वर्जन में की जाने के लिए जिले के समस्त विकासखण्ड के कोल्ड चैन पाईन्टों में पदस्थ कोल्ड प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की गई। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार घोष, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाडे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, यू.एन.डी.पी. के प्रोजेक्ट आॅफिसर डॉ. तनु प्रिया, वैक्?सीन कोल्?ड चैन मैनेजर व्ही.सी.सी.एम सतीश कुमार सेन, सहायक टीकाकरण देवेन्द्र कुमार नामदेव, कोल्ड चैन टेक्निशियन लक्ष्मण देवांगन एवं जिला वैक्सीन स्टोर प्रबंधक देवेन्द्र नामदेव उपस्थित रहें।
