2 हजार 108 करोड़ 62 लाख 84 हजार 389 रुपए का अनुपूरक बजट, चर्चा आज

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को हंगामे के बीच दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुल 2 हजार 108 करोड़ 62 लाख 84 हजार 389 रुपए का अनुपूरक बजट रखा।  विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर मंत्रियों ने विभिन्न पत्रों और प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखा। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस साल के दूसरे अनुपूरक बजट को पेश कर दिया। इस पर कल चर्चा होनी है। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *