हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट : एजेंटों के पास ऐसे सप्लाई करती थी लड़कियां

मुरादाबाद

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमे में नामजद महिला आरोपी सना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहने वाली आरोपी सना दिल्ली और गाजियाबाद से एजेंटों के पास लड़कियां सप्लाई करती थी। जहां से लड़कियों को ग्राहक तक भेजा जाता था।

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया था। पकड़े गए आरोपियों ने दिल्ली से एक नाबालिग लड़की को मुरादाबाद बुलाया था। बदहवासी की हालत में मझोला थाना क्षेत्र में मिली लड़की ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष दिए गए बयान में देह व्यापार के लिए भेजे जाने की बात बताई थी। जिसके बाद से एसएसपी बबलू कुमार इस सेक्स रैकेट के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ हाईवे डॉ. गणेश कुमार गुप्ता को विवेचना सौंपी। इतना ही नहीं एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया को निगरानी का जिम्मा दे दी। तब तक अब तक पुलिस दिल्ली निवासी सरगना राणा शेख समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सिविल लाइंस एसएचओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को एसआई सुधीर कुमार की टीम ने इस मामले में नामजद आरोपी सना को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *