दिल्ली में जिस भाव पर बिक रहा डीजल उससे करीब 4 रुपये सस्ता है इस शहर में पेट्रोल

नई दिल्ली
 पेट्रोल-डीजल के रेट में यह राहतभरा 40वां दिन है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के 76 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने के बावजूद लगातार 40वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है तो पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता। दिल्ली में जिस रेट पर डीजल बिकता है, उससे करीब पौने 4 रुपये सस्ता भारत के ही शहर पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल बिकता है।

पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 82.96 और  डीजल 77.13 रुपये तो श्रीगंगानगर में क्रमश: 112.11 और  95.26 रुपये प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।
 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *