सीवेज परियोजना भोपाल के लाऊखेड़ी में हुए हादसे की होगी जाँच

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने लाऊखेड़ी भोपाल में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संभागायुक्त एवं प्रशासक नगरपालिक निगम भोपाल को अमृत योजना में भोपाल निगम की स्वीकृत सीवेज परियोजना के लाऊखेड़ी क्षेत्र में हुए हादसे की जाँच कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए हादसा/दुर्घटना के कारणों की जाँच आयुक्त नगरपालिक निगम भोपाल से करवा कर 24 घंटे के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुए हादसे में अंकिता कन्स्ट्रक्शन के 2 कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *