मुख्यमंत्री चौहान ने सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो के सफल परीक्षण पर दी बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा के बालासोर तट पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो (स्मार्ट) के हुए सफल परीक्षण के लिए सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तो सशक्त हो ही रहा है, सेनाओं की ताकत भी निरंतर बढ़ रही है। उन्नत टेक्नोलॉजी की यह मिसाइल प्रणाली निश्चित तौर पर भारतीय नौसेना को सशक्त बनाने के साथ ही रक्षा क्षेत्र में आत्म-निर्भरता को बढ़ावा देगी।
