मुख्यमंत्री चौहान ने क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के पदाधिकारियों के साथ किया पौधा-रोपण

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा तथा सचिव एवं इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम के सदस्य सोनू गोलकर के साथ स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा लगाया। संस्था 2013 से प्रदेश में ब्लाइंड क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियाँ संचालित कर रही हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि भोपाल में 19 दिसंबर से भारत-बांग्लादेश ब्लाइंड क्रिकेट सीरीज आयोजित की जा रही है। सीरीज में फेथ क्रिकेट क्लब रातीबड़ भोपाल में 20 से 26 दिसंबर तक मैच आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान को ब्लाइंड क्रिकेट में उपयोग की जाने वाली गेंद भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि ब्लाइंड क्रिकेट में दृष्टि बाधित खिलाड़ी ध्वनि उत्पन्न करने वाली गेंद का उपयोग करते हैं।

आज लगाया गया करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *