हमीदिया अस्पताल में आज किडनी ट्रांसप्लांट होगा

भोपाल
एक मां अपनी बेटी को पुर्नजन्म देने के लिए खुद की किडनी उसे दान करने जा रही है। बेटी का जीवन बचाने वाले इस कदम से मां की ममता और प्रगाढ़ हो होगी। स्वजन बस इस बात की प्रार्थना कर रहे हैं कि ट्रांसप्लांट सफल हो जाएं। सबकुछ ठीक रहा तो यह किडनी ट्रांसप्लांट आज 14 दिसंबर को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में होगा, जो हमीदिया अस्पताल में दूसरा ट्रांसप्लांट होगा।

गांधी मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ और अस्पताल के डाक्टरों ने ट्रांसप्लांट के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। किडनी मां द्वारा दान की जाएगी, जो उनकी बेटी में ट्रांसप्लांट की जाएगी। मां और बेटी, दोनों के स्वास्थ्य की सभी जांचें हो गई है। रिपोर्ट पहले से अच्छी है। डाक्टरों ने बताया कि मंगलवार को ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के पूर्व दोनों की प्राथमिक जांचें पुन: की जाएगी। बता दें कि हमीदिया पहला सरकारी अस्पताल है जहां सितंबर 2021 में सबसे पहले किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू की गई थी। इसके बाद जबलपुर के सरकारी मेडिकल कालेज में भी किडनी ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया गया है।

एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं

प्रदेश के हमीदिया और जबलपुर के सरकारी मेडिकल कालेज को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश में और कहीं भी किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं है। यहां तक कि भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भी यह सुविधा नहीं है।

हमीदिया में बढ़ाई जाएगी सुविधा

हमीदिया अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डा. हिमांशु शर्मा बताते हैं कि अभी आइसीयू में किडनी लगवाने वाले और देने वाले सिर्फ दो लोगों को ही भर्ती करने की सुविधा है। इस तरह 15 दिन में सिर्फ एक ट्रांसप्लांट ही किया जा सकता है। मरीजों की अपेक्षाएं हैं इसके लिए प्रबंधन सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है।

दूसरा ट्रांसप्लांट जनवरी में होगा

बीते हफ्ते अस्पताल की अंगदान समिति ने दो मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अनुमति दी थी। इसके आधार पर एक ट्रांसप्लांट मंगवार को प्लान किया गया है। डाक्टरों की टीम ने बताया कि दूसरा ट्रांसप्लांट जनवरी 2022 में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *