दिवालिया हो चुकी कंपनी सिंटेक्स को खरीदने अंबानी ने बोली लगाई

मुंबई
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक पार्टनर के साथ दिवालिया हो चुकी टेक्सटाइल कंपनी सिंटेक्स को खरीदने के लिए बोली लगाई है। गुजरात की सिंटेक्स लि. को अप्रैल में इंसॉल्वेंसी प्रोसेस के लिए स्वीकार किया गया था। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की अहमदाबाद बेंच ने इसे दिवालिया घोषित करने के लिए मंजूरी दी थी। सिंटेक्स असेट मैनेजमेंट का 15.4 करोड़ रुपए का ब्याज चुकाने में फेल हो गई थी।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी शेयर बाजार को की गई एक फाइलिंग से मिली है। अंबानी की कंपनी फैशन बाजार में भी जाना चाहती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सिंटेक्स को खरीदने के लिए असेट केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन इंटरप्राइज के साथ मिलकर बोली लगाई है। सिटेक्स ने शेयर बाजार को की एक फाइलिंग में कहा कि वह एसेट केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन लि. के साथ समझौता कर रही है। इस खबर के बाद से सिंटेक्स का शेयर 5.12 रुपए पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते यह शेयर 4.62 रुपए पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *