भारत की हरनाज कौर बनी मिस यूनिवर्स,21 साल बाद देश में आया खिताब
नई दिल्ली
भारत की हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स चुनी गई है। लारा दत्ता के मिस यूनिवर्स चुने जाने के 21 साल बाद किसी भारतीय को यह खिताब मिला है। वर्ष 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई थी।
इजराइल के शहर इलात में हुए मिस यूनिवर्स खिताब को भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता मे हरनाज कौर संधू पहले स्थान पर रहीं वही मिस पराग्वे दूसरे नंबर पर रहीं तीसरा स्थान मिस साउथ अफ्रीका बनाने में कामयाब हुईं।
हरनाज पेशे से एक मॉडल है और चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की और लंबे समय से इसके लिए तैयारी कर रही थी। हरनाज इसके पहले लिवा मिस दिवा यूनिवर्स भी जीत चुकी है और फेमिना मिस इंडिया 2019 के ग्रैंड फिनाले में 2019 में पहुंच चुकी हैं। हरनाज का परिवार वैसे गुरदासपुर का रहने वाला है लेकिन अब मोहाली में रहता है। हरनाज इस समय चंडीगढ के पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट है।
हरनाज अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं और इसके लिए वे योग को बहुत ज्यादा महत्व देती हैं। हरनाज इससे पहले 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम कर चुकी है और 2018 में मिस मैक्सिमाइजिंग स्टार इंडिया 2018 से नवाजी जा चुकी है। मिस इंडिया 2019 में वे टॉप 12 में स्थान बनाने में सफल रही थी
कौन हैं मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू
हरनाज भारत के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं. उनका जन्म सिख परिवार में हुआ था. हरनाज फिटनेस और योग लवर हैं. 2017 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था.
इसके एक साल बाद 2018 में हरनाज को मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 के ताज से नवाजा गया था. दो प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया, जहां वे टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब हुईं.
हरनाज को फिल्मों में है इंटरेस्ट
हरनाज मिस यूनिवर्स 2021 कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने से पहले फिल्मों में भी अपनी जगह पक्का कर चुकी हैं. उनके पास दो पंजाबी फिल्में 'Bai Ji Kuttange' और 'Yaara Diyan Poo Baran' है, जो कि अगले साल रिलीज होगी.
