खजराना मंदिर का परिसर सौर ऊर्जा से रोशन होगा
इंदौर
खजराना मंदिर परिसर अब सौर ऊर्जा से तैयार होने वाली बिजली से जगमगाएगा। खजराना मंदिर प्रबंधन समिति की हुई बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि अभी खजराना मंदिर में विद्युत रोशीन के अलावा भोजनाल, अस्पताल, शुद्ध पानी के लिए लगेग आरओ प्लांट व परिसर में लगे पौधों को पानी देने की प्रक्रिया में विद्युत का उपयोग होता है। ऐसे में मंदिर प्रशासन अभी प्रतिवर्ष दो से ढाई लाख रुपये बिजली बिल का भुगतान करता है।
एक आंकलन के मुताबिक मंदिर परिसर में करीब 45 लाख रुपये खर्च कर सौर ऊर्जा से बिजली बनाने का संयत्र अगले तीन से चार माह में लगाए जाएगे। इससे तैयार होने वाली बिजली का उपयोग मंदिर परिसर में अन्य कार्यो में किया जाएगा। रविवार को खजराना मंदिर परिसर में हुई प्रबंध समिति की बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, आइडीए सीइओ विवेक क्षोत्रिय व मंदिर पुजारी अशोक भट्ट, मोहन भट्ट व अन्य पुजारी शामिल हुए।
