प्रथम एवं द्वितीय चरण के नाम निर्देशन पत्र आज से भरे जायेंगे – जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेयन
मुरैना
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.कार्तिकेयन ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए प्रथम एवं द्वितीय चरण के तहत सम्पन्न होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया की अधिसूचना व नाम निर्देशन प्राप्ति का कार्य सोमवार 13 दिसम्बर से प्रातः 10.30 बजे से कार्य शुरू होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी बी.कार्तिकेयन ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार प्रथम चरण के निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना एवं स्थानो (सीटो) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन तथा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन संबंधी कार्य सोमवार 13 दिसम्बर 2021 से प्रातः 10.30 बजे से शुरू होगा। प्रथम चरण तहत नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 20 दिसम्बर 2021 की प्रातः साढे दस बजे से अपरान्ह तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) कार्य मंगलवार 21 दिसम्बर की प्रातः साढे दस बजे से, अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 23 दिसम्बर की अपरान्ह तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीको का आवंटन कार्य अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद संपादित किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान गुरूवार 6 जनवरी 2022 की प्रातः सात बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। प्रथम चरण के तहत संपादित मतदान के मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना (केवल पंच, सरपंच पद के लिए), गुरूवार छह जनवरी 2022 को मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात। जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतो की गणना सोमवार दस जनवरी की प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। पंच, सरपंच पद की मतदान केन्द्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं पंच सरपंच पद की विकासखण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा मंगलवार 11 जनवरी 2022 की प्रातः साढे दस बजे से शुरू होगी। जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तरीय सारणीकरण कार्य मंगलवार 22 फरवरी 2022 की प्रातः साढे दस बजे से किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतो का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा बुधवार 23 फरवरी की प्रातः साढे दस बजे से शुरू होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय चरण के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम तदानुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना एवं स्थानो (सीटो) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन तथा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन संबंधी कार्य सोमवार 13 दिसम्बर 2021 की प्रातः साढे दस बजे से शुरू होगा। द्वितीय चरण तहत नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 20 दिसम्बर 2021 की प्रातः साढे दस बजे से अपरान्ह तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) कार्य मंगलवार 21 दिसम्बर की प्रातः साढे दस बजे से, अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 23 दिसम्बर की अपरान्ह तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीको का आवंटन कार्य अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद संपादित किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान शुक्रवार 28 जनवरी 2022 की प्रातः सात बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय नियत किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी बी.कार्तिकेयन ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत संपादित मतदान के मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना (केवल पंच, सरपंच पद के लिए), शुक्रवार 28 जनवरी 2022 को मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात। जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतो की गणना मंगलवार एक फरवरी की प्रातः आठ बजे से शुरू होगी। पंच, सरपंच पद की मतदान केन्द्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं पंच सरपंच पद की विकासखण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा बुधवार दो फरवरी 2022 की प्रातः साढे दस बजे से शुरू होगी। जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तरीय सारणीकरण कार्य मंगलवार 22 फरवरी 2022 की प्रातः साढे दस बजे से किया जाएगा। द्वितीय चरण के तहत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतो का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा बुधवार 23 फरवरी की प्रातः साढे दस बजे से शुरू होगा।
