जयपुर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन,सोनिया-राहुल के साथ दिल्ली से रवाना हुई टीम में विकास भी शामिल
रायपुर
महंगाई के खिलाफ शंखनाद में शामिल होने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी दिल्ली से जयपुर गए हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ देश के प्रमुख 26 पदाधिकारी विशेष विमान से एक साथ जयपुर के लिए रवाना हुए। 26 प्रमुख पदाधिकारियों में छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव व विधायक और एआईसीसी सेक्रेटरी विकास उपाध्याय भी शामिल हैं। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ जयपुर में बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं।
