जल बचाने का कार्य स्वयं से प्रारम्भ करें और दूसरों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करें – पारकर
भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा 10 दिसम्बर को मानव संसाधन विकास विभाग में चित्रकला प्रतियोगिता तथा सेल स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिता के इस क्षेत्र के विजेताओं हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन), के आर पारकर तथा विषिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (जनसंपर्क) एस के दरिपा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के आर पारकर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जल बचाने की इस मुहिम में आप सभी ने अपने चित्रों के माध्यम से लोगों को जगाने में सक्रिय भूमिका निभायी है। आप सभी बधाई के पात्र है। जल बचाने का कार्य स्वयं से प्रारम्भ करें और दूसरों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करें। अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अवश्य लगवायें और भू-जल स्तर को बढ़ाने में योगदान दें। जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है तब अमृत तुल्य जल को बचाने व संरक्षित करने में हम सभी की सकारात्मक भूमिका होनी चाहिए। आज हमें गर्व होना चाहिए कि सेल भी जल संरक्षण व देष को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। आप सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई।
विदित हो कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा देष की आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के तहत जल बचाओं/जल संकट विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी अधिकारी, कार्मिक तथा उनके परिजनों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने हेतु जनसंपर्क विभाग द्वारा बीएसपी के मानव संसाधन विकास विभाग में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में सेल स्टोरी राइटिंग कॉम्पीटिषन के इस क्षेत्र के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
जल बचाव ड्राइंग पेंटिग प्रतियोगिता के हस्तनिर्मित चित्रकला वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुभावना, द्वितीय पुरस्कार हरीष कुमार देवांगन तथा तृतीय पुरस्कार उमाकांत ठाकुर ने प्राप्त किया। इस वर्ग में सांत्वना पुरस्कार के विजेता हैं- सुसुमन ठाकुर, गंगाराजू। इसी प्रकार जल बचाव ड्राइंग पेंटिग प्रतियोगिता के डिजिटल कैटेगरी में तीन सांत्वना पुरस्कार दिए गए जो इस प्रकार है- लोकेष जगताप, युवराज पैकरा तथा परमेष्वर। पुरस्कार विजेताओं के साथ-साथ निर्णायकों का भी सम्मान किया गया। जल बचाओं/जल संकट विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायकगण थे- महाप्रबंधक (आरएमपी-2) वीरेन्द्र कुमार ओगले तथा लोमस।
इस समारोह में सेल स्टोरी राइटिंग कॉम्पीटिशन के हिन्दी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार पावर इंजीनियरिंग मेंटेनेंस विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी हरीष कुमार साहू ने प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरस्कार एसएमएस-3 की मास्टर आॅपरेटर सुसीमा शर्मा ने प्राप्त किया। सेल-कापोर्रेट आॅफिस द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दी व अंग्रेजी श्रेणियों में किया जाता है। महाप्रबंधक (संपर्क प्रषासन व जनसंपर्क) जेकब कुरियन के नेतृत्व तथा महाप्रबंधक (जनसंपर्क) एस के दरिपा के मार्गदर्षन में आयोजित इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में एजीएम (पीआर) सुअपर्णा चन्द्रा, वरिष्ठ प्रबंधक द्वय सत्यवान नायक तथा जवाहर बाजपेयी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्षन जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सत्यवान नायक ने किया।
